Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊचाइंयों को छुआ : राष्ट्रपति कोविंद

आइआइटी रुड़की के दीक्षा समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि भारत ने विज्ञान के क्षेत्र में नई ऊचाईयों को छुआ है। चंद्रयान-2 का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों ने दिखा दिया कि हम किसी से कम नहीं हैं। कहा कि सिर्फ सॉफ्ट लैंडिंग को छोड़ दिया जाए तो पूरा अभियान सफल रहा। उन्होंने वैज्ञानिकों को इसके लिए बधाई भी दी। राष्ट्रपति ने कहा कि आइआइटी अपनी गुणवत्ता के लिए जाने जाते हैं। कहा कि संस्थानों में होने वाले शोध का लाभ आम आदमी तक पहुंचना चाहिए।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की में आयोजित दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मेडल और डिग्री प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्‍होंने कहा कि आज का दिन छात्रों के साथ ही उनके अभिभावकों के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने छात्रों को लगन और कड़े परिश्रम के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। साथ ही कहा कि संस्थान के पूर्व छात्रों को अपने मातृ संस्थान के विकास के लिए योगदान देना चाहिए।

Related posts

माल्या भारत वापस आये ऐसी संभावना कम : रिपोर्ट

aapnugujarat

ટીએમસીના ૩ કાઉન્સિલર અને વિદ્યાનગરના મેયર ભાજપમાં જોડાયા

editor

યુપીમાં ફરી એન્કાઉન્ટરનો દોર, કુખ્યાત શખ્સોમાં ભય

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1