Aapnu Gujarat
Uncategorized

Gandhi Jayanti : UN महासचिव बोले- गांधीजी ने इतिहास बदल दिया

Mahatma Gandhi 150th Birth Anniversary :- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर उन्हें पूरा विश्व याद कर रहा है। इस दौरान संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलन से इतिहास को बदल दिया। संयुक्त राष्ट्र में हम उनके आदर्शों को आगे बढ़ा रहे हैं। बता दें कि वैश्विक समुदाय द्वारा महात्मा गांधी की जयंती को अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
गुटेरेस ने ट्वीट कर कहा, महात्मा गांधी ने अहिंसक आंदोलनों का नेतृत्व किया और इतिहास बदल दिया। जन्म के 150 साल बाद गांधी जी के आदर्शों के साथ यूएन आगे बढ़ रहा है। उनका साहस और दृढ़ विश्वास हमें हमेशा प्रेरित करता रहे। गुटेरेस ने एक बयान में कहा, ‘संयुक्त राष्ट्र, आपसी समझ, समानता, सतत विकास, युवा लोगों के सशक्तिकरण और विवादों के शांतिपूर्ण समाधान करके उनकी दृष्टि को दुनिया भर में आगे बढ़ा रहा है।

Related posts

મોદીના કારણે કાશ્મીરમાં ત્રાસવાદ વધ્યો છે : અમેરિકી યુનિવર્સિટીમાં રાહુલ ગાંધીનું સંબોધન

aapnugujarat

અમદાવાદ બન્યું વુહાન

editor

સોમનાથ મંદિરનાં પરિસરમાં ફોટોગ્રાફરો ધરણા પર બેઠા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1