Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

रसोई गैस सिलेंडर हुआ महंगा

अक्टूबर महीना शुरू होते ही जनता पर महंगाई की मार पड़ी है। एक अक्तूबर यानि आज से रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हो गई है। लगातार दूसरे महीने रसोई गैस के दाम में इजाफा हुआ है, जिससे आम आदमी को झटका लगा है। देश के प्रमुख महानगरों में बिना-सब्सिडी वाला गैस सिलेंडर करीब 15 रुपए महंगा हुआ है।
आज से दिल्ली में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के लिए आपको 605 रुपए चुकाने होंगे। कोलकाता में इसका दाम 630 रुपए है। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 574.50 और 620 रुपए है। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1085 रुपए हो गई है। कोलकाता में 1139.50 रुपए, मुंबई में 1032.50 रुपए और चेन्नई में इसका दाम 1199 रुपए है।
सितंबर में दिल्ली में 14.2 किलो का बिना सब्सिडी वाला सिलेंडर 590 रुपए का था। कोलकाता में इसका दाम 616.50 रुपए था। वहीं मुंबई और चेन्नई में 14.2 किलो के बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम क्रमश: 562 और 606.50 रुपए था। वहीं, 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 1054.50 रुपए थी। कोलकाता में पिछले महीने यह 1114.50 रुपए, मुंबई में 1008.50 रुपए और चेन्नई में 1174.50 रुपए था।

Related posts

संत समाज और VHP के नेता हरिद्वार में कर रहे बैठक, केंद्र को राम मंदिर बनाने का दिया अल्टीमेटम

aapnugujarat

પવાર, માયાવતીનું ચૂંટણી નહીં લડવું મોદીના વિજયનો સંકેત : શિવસેના

aapnugujarat

जनसंख्या नियंत्रण कानून जरूरी : गिरिराज सिंह

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1