Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

उत्तराखंड के CM त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने सुषमा स्वराज के निधन पर जताया शोक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने भाजपा की वरिष्ठ नेत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि वह पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज जी के निधन की खबर से बेहद क्षुब्ध हैं। सुषमा जी का जाना देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। 
हम सभी ने एक कुशल राजनेता, प्रखर वक्ता और मानवीय संवेदनाओं से भरपूर व्यक्तित्व को खो दिया। सीएम ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। दिल्ली की पहली महिला मुख्यमंत्री और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का मंगलवार देर रात एम्स में निधन हो गया। सीने में दर्ज की शिकायत के बाद 67 वर्षीय सुषमा को रात 9 बजकर 35 मिनट पर एम्स लाया गया था। हृदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

Related posts

પેટ્રોલની કિંમતમાં લીટરદીઠ ૩૦ પૈસા સુધી ઘટાડો

aapnugujarat

‘મની લોન્ડરિંગ’ કેસમાં ચિદમ્બરમ સામે ચાર્જશીટ દાખલ

aapnugujarat

सस्ते कर्ज का लाभ और तेजी से ग्राहकों को दे सकते हैं बैंक : दास

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1