Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

PMC बैंक घोटाला : संजय राउत के करीबी की 72 करोड़ रुपए की संपत्ति अटैच

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने PMC बैंक मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवसेना नेता संजय राउत के करीबी कहे जाने वाले प्रवीण राउत की 72 करोड़ रुपए की संपत्ति को अटैच कर लिया है। कार्रवाई के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने यह भी खुलासा किया है कि संजय राउत की पत्नी वर्षा राउत, प्रवीण राउत की कंस्ट्रक्शन कंपनी ‘अवनी’ में भागीदार हैं। प्रवीण की पत्नी माधुरी के अकाउंट से 55 लाख रुपए वर्षा के अकाउंट में ट्रांसफर किए गए थे। इसी मामले में 5 जनवरी को वर्षा राउत से पूछताछ होनी है।
ED की तरफ से जारी स्टेटमेंट में कहा गया है, ‘जांच में यह बात सामने आई है कि प्रवीण ने अपनी पत्नी माधुरी को 1 करोड़ 60 लाख रुपए ट्रांसफर किए। इसमें से 55 लाख रुपए वर्षा को ब्याजमुक्त लोन पर ट्रांसफर किए गए। इस रकम से फिर बाद में दादर इलाके में फ्लैट की खरीददारी की गई। यह बात भी सामने आई कि वर्षा और माधुरी ‘अवनी कंस्ट्रक्शन’ में पार्टनर हैं।’राउत परिवार भांडुप की फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित अपने मैत्री बंगले में रहता है। संजय राउत की ओर से दिए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, वर्ष 2014-15 में वर्षा राउत की आय 13,15,254 रुपए थी। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड के अनुसार वर्षा राउत चार फर्मों, रायटर एंटरटेनमेंट LLP, सनातन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धांत सिस्कोन प्राइवेट लिमिटेड और अवनी कंस्ट्रक्शन की पार्टनर हैं। आपको बता दें कि रायटर एंटरटेनमेंट LLP नाम की फर्म ने ही वर्ष 2019 में बॉलीवुड ‘ठाकरे’ फिल्म बनाई थी। वर्षा राउत अपने पति संजय राउत और बेटियों पूर्वांशी और विदिता के साथ इस फर्म में भागीदार हैं।
सांसद संजय राउत की वर्ष 1993 में वर्षा से शादी हुई थी। वर्षा राउत मुंबई के भांडूप के एक स्कूल में शिक्षिका हैं। राजनीतिक सुर्खियों से दूर रहने वाली वर्षा राउत फिल्म प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम करती हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में आई ‘ठाकरे’ थी। PMC बैंक में फर्जी खातों के जरिए एक डेवलपर को 6500 करोड़ रुपए का कर्ज देने की बात रिजर्व बैंक की नज़र में साल 2019 आई थी। रिजर्व बैंक ने सिंतबर 2019 में कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे। PMC बैंक घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा ने सारंग वाधवान और राकेश वाधवान को गिरफ्तार किया था। PMC बैंक को डुबाने में जो 44 एकाउंट्स अहम थे, उनमें से 10 खाते HDIL के थे।

Related posts

Over 150 people missing due to Boat sink on Libya coast

aapnugujarat

કોંગીને રાહત : હેરાલ્ડ હાઉસ ખાલી કરવાના હુકમ પર સ્ટે

aapnugujarat

कॉल ड्रॉप : टेलिकॉम कंपनियों पर ५८ लाख रुपये की पेनल्टी : सिन्हा

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1