Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

देश में मिले 20,021 नए मरीज, 279 लोगों की मौत

देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के पिछले 24 घंटे में 20,021 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। वहीं, देश में कोरोना से संक्रमणमुक्त होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 97 लाख को पार कर गई है। दूसरी तरफ, कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 95 फीसदी पर पहुंच गया है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) के 20,021 नए संक्रमित मिले हैं, इसके बाद देशभर में कोरोना महामारी की चपेट में आने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,02,07,871 हो गई है। इस दौरान 279 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ा है, जिसके बाद कोरोना मृतकों की संख्या 1,47,901 हो गई है।
देश में संक्रमणमुक्त मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 97,82,669 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 21,131 मरीजों ने वायरस को मात दी है और इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे हैं।
देश में कोरोना महामारी के सक्रिय मामले लगातार तीन लाख से कम बने हुए हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,77,301 है, जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। देश में कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर 1.44 प्रतिशत है, वहीं राष्ट्रीय स्तर पर मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 95.82 प्रतिशत हो गई है।

Related posts

જમ્મુ-કાશ્મીરમાં પેલેસ્ટાઇનના સમર્થનમાં પ્રદર્શન કરનાર ૨૦ની ધરપકડ

editor

આજે ભાજપની પેનલનાં સભ્યો રાષ્ટ્રપતિ ચૂંટણી મામલે સોનિયા ગાંધી સાથે બેઠક કરશે

aapnugujarat

सरकार ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र में 831 करोड़ रुपये की पूंजी डाली

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1