Aapnu Gujarat
ગુજરાત

सूरत में पीट-पीटकर युवक की हत्या

सूरत के पुणा इलाके में आज सुबह एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी लोहे का पाइप लेकर मृतक पर टूट पड़ा और उस पर ताबड़तोड़ 36 बार वार किए। युवक की मौके पर मौत हो गई। वारदात कई लोगों की आंखों के सामने हुई, लेकिन किसी ने मृतक को बचाने की कोशिश नहीं की, बल्कि हत्या के बाद गायब हो गए। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, मृतक रामकुमार और आरोपी महेंद्र दोनों ही पुणा इलाके में स्थित भाग्योदय इंडस्ट्री में लूम्स और एंब्रायडरी के कारखाने में काम करते थे। आज सुबह करीब साढ़े दस बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और महेंद्र लोहे का पाइप लेकर रामकुमार के पीछे दौड़ पड़ा। रामकुमार जान बचाने के लिए भागा, लेकिन भाग नहीं सका। इसके बाद महेंद्र ने बेदम हो जाने तक उसे पीटा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया।
वारदात फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी में घटना कैद हो गई थी। जिसमें साफ देखा जा सकता है कि मौके पर काफी लोग जमा थे, लेकिन किसी ने रामकुमार को बचाने की कोशिश नहीं की। मर्डर के बाद मौके पर मौजूद लोग कानूनी पचड़े से बचने के चलते गायब हो गए। हालांकि, इसी बीच किसी ने पुलिस को फोन कर दिया था, जिससे आरोपी फरार होने से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया।

Related posts

बोडकदेव इलाके में पीने के पानी को लेकर फिर विरोध प्रदर्शन हुआ

aapnugujarat

૧૧૫૩ ગ્રામ પંચાયતોની ચૂંટણી માટે ૭૫ ટકા જેટલું ઉંચુ મતદાન

aapnugujarat

અમદાવાદ શહેરમાં ગેરકાયદેસર દબાણ હટાવવા ઝુંબેશ શરુ કરાઇ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1