Aapnu Gujarat
મનોરંજન

फेमस एक्टर आसिफ बसरा ने की आत्महत्या

बॉलीवुड अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या कर ली है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जोगिबाड़ा रोड स्थित एक कैफे के पास पालतू कुत्ते की चेन से सुसाइड किया है। हालांकि अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। कांगड़ा के एसपी विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि अभिनेता आसिफ बसरा पिछले 5 सालों से मैक्लोडगंज में एक किराए के मकान में रह रहे थे। उनके साथ उनकी एक विदेशी महिला मित्र भी रहती थी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।
बताया जा रहा है कि आसिफ बसरा UK की एक महिला के साथ लिव इन में मैक्लोडगंज में रहते थे। गुरुवार दोपहर वह अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसके बाद घर वापस आकर उन्होंने पालतू कुत्ते की ही रस्सी से फंदा लगा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे।
जानकारी के लिए बता दें, आसिफ बसरा फेमस टीवी एक्टर हैं। वह कई बॉलीवुड मूवी ‘परजानियां’ ब्लैक ‘फ्राईडे’ के अलावा, हॉलीवुड मूवी आउटसोर्स में भी नजर आए थे। इसके अलावा, बसरा हिमाचली फिल्म सांझ में भी अपने किरदार के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा, इमरान हाशिमी की ‘वन्स ऑपोन ए टाइम इन मुंबई’ मूवी में भी उन्होंने इमारान हाशिमी के पिता का किरदार निभाया था।

Related posts

दिसंबर २०१९ में ही रिलीज होगी सलमान की ‘दबंग ३’

aapnugujarat

सिद्धार्थ-आलिया अपनी रिलेशनशिप को मौका देंगे

aapnugujarat

કર્ણાટકમાં સની લિયોનની ફિલ્મને લઇ વિરોધ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1