Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

वियना में आतंकी हमला, 7 की मौत

ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में छह अलग-अलग स्थानों पर हुई गोलीबारी की घटनाओं में 7 लोगों की मौत हो गई है। इस आतंकी हमले में एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोग घायल भी हुए हैं। इस हमले पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा, उनका देश और फ्रांसीसी नागरिक ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना में हुई गोलीबारी के बाद ऑस्ट्रियाई लोगों के दु:ख की घड़ी में साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा, हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किसके साथ लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं।
मैक्रों ने ट्वीट किया, फ्रांस के बाद, हमारे एक मित्र देश पर हमला हुआ है। यह हमारा यूरोप है। हमारे दुश्मनों को पता होना चाहिए कि वे किससे लड़ रहे हैं। हम झुकेंगे नहीं। इससे पहले ऑस्ट्रियाई गृह मंत्री कार्ल नेहमर ने कहा, गोलीबारी आतंकवादी हमला मालूम पड़ता है, गोलीबारी में 7 लोग मारे गए हैं। फ्रांस के दक्षिणी शहर नीस के नॉट्रेडेम बेसिलिका में चाकू से किए गए हमले में तीन लोगों के मारे जाने के बाद से फ्रांस आतंकी घटनाओं को लेकर हाई अलर्ट पर है। 16 अक्टूबर को, पेरिस के उपनगरीय इलाके में एक मिडिल स्कूल के बाहर इतिहास के एक शिक्षक की सिर काटकर हत्या कर दी गई थी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वियना में हुई आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘वियना में हुए नृशंस आतंकी हमलों से गहरा सदमा और दु:ख पहुंचा है। इस दुखद समय में भारत ऑस्ट्रिया के साथ खड़ा है। मेरे संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं
स्थानीय मीडिया ने बताया, हमले में कम से कम सात लोग मारे गए हैं। वियाना पुलिस ने ट्विटर पर कहा, कई लोग घायल हुए हैं। मंत्रालय के एक प्रवक्ता के अनुसार, स्वीडनप्लाट्ज के पास गोलीबारी में एक पुलिस अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। वियना में यहूदी समुदाय के प्रेसीडेंट ऑस्कर डॉयच ने कहा कि, यह स्पष्ट नहीं है कि अभी स्पष्ट नहीं है कि हमलावरों ने यहूदी धार्मिक स्थल को निशाना बनाया है या नहीं है।

Related posts

રોહિંગ્યા જેહાદી તમામના દુશ્મન તરીકે છે : બાંગ્લાદેશ

aapnugujarat

Promising investigation into govt’s workplace culture, Australian PM apologises to a woman

editor

Cross-border airstrikes in northern Iraq by Turkey

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1