Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

प्रधानमंत्री जनधन योजना के खाताधारकों में 55 फीसदी महिलाएं

प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY) के तहत खोले बैंक खातों में आधे से अधिक यानी लगभग 55 फीसदी खाते महिलाओं के हैं। एक आरबीआई के जवाब के मुताबिक 9 सितंबर 2020 तक इस योजना के तहत कुल 40.63 करोड़ खाते खुले थे। इनमें से 22.44 करोड़ बैंक खाते महिलाओं के और 18.19 करोड़ खाते पुरुषों के हैं। मध्य प्रदेश के एक्टिविस्ट चंद्र शेखर गौड़ को दिए गए आरटीआई जवाब में हालांकि यह जानकारी नहीं मिल पाई कि महिलाओं और पुरुषों के खातों में कुल कितनी-कितनी रकम जमा है। 9 सितंबर 2020 को 3.01 करोड़ खातों में कोई रकम जमा नहीं थी। जीरो बैलेंस वाले इन खातों में भी पुरुषों और महिलाओं के अलग-अलग खातों की संख्या की जानकारी नहीं मिली।
वित्त मंत्रालय ने जवाब में कहा कि इस कारोबारी साल में सितंबर के शुरू तक जनधन खातों में जमा राशि 8.5 फीसदी बढ़कर 1.30 लाख करोड़ हो गई। 1 अप्रैल 2020 को इन खातों में 1,19,680.86 करोड़ रुपए जमा थे। 9 सितंबर 2020 को ये 8.5 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,29,811.06 करोड़ रुपए हा गए। सरकारी वेबसाइट pmjdy.gov.in के ताजा आंकड़ों के मुताबिक 7 अक्टूबर 2020 तक 40.98 करोड़ जनधन खाते थे और इन खातों में 1,30,360.53 करोड़ रुपए जमा थे। सरकारी बैंकों ने 32.48 करोड़ जनधन खाते खोले हैं, जिनमें 1,00,869.65 करोड़ रुपए जमा हैं। क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के 7.24 करोड़ खातों में 25,509.05 करोड़ रुपए और निजी बैंकों के 1.27 करोड़ खातों में 3,981.83 करोड़ रुपए जमा हैं। PMJDY अगस्त 2014 में शुरू हुई थी। योजना के तहत हर परिवार से एक खाता खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इन खातों में 10,000 रुपए की ओवरड्राफ्ट सुविधा मिलती है।

Related posts

નોટબંધી-જીએસટીથી લોકો ગરીબીરેખા નીચે પહોંચ્યા : રાહુલ

aapnugujarat

શેલ્ટર હોમ રેપમાં અપરાધી સામે કાર્યવાહીનો દોર

aapnugujarat

Chandrayaan-2 sent Earth’s view, ISRO shares pictures

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1