Aapnu Gujarat
મનોરંજન

बेटी के बर्थडे पर जमकर नाचीं नीतू कपूर

बाॅलीवुड के दिग्गज एक्टर ऋषि कपूर रिद्धिमा कपूर साहनी आज अपना 40वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। ऐसा पहली बार है जब उनके पापा उन्हें विश करने के लिए परिवार के बीच मौजूद नहीं हैं। हालांकि रिद्धिमा की मां नीतू कपूर और आलिया भट्ट ने उनके बर्थडे को स्पेशल बनाने की पूरी तैयारी कर रखी थी, जिसका वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, नीतू कपूर के अलावा आदर जैन, अरमान जैन, बबीता कपूर और परिवार के बाकी लोग रिद्धिमा के लिए डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में ये सभी ऋषि कपूर के फेमस गाने ‘आप जैसा कोई मेरी जिंदगी में आए’ गाने पर डांस कर रहे हैं। डांस करते हुए रणबीर और आलिया की जोड़ी बेहद क्यूट दिख रही है।
चाहे रिद्धिमा का बर्थडे आज है लेकिन इसकी सेलिब्रेश सोमवार रात को ही शुरु हो गई थी। सोमवार देर रात रिद्धिमा ने फैमिली संग बर्थडे सेलिब्रेट किया। इस सेलिब्रेशन की तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में रिद्धिमा कपूर केक काटती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं करिश्मा कपूर और करीना कपूरभी उनके साथ नजर आ रहे हैं। खास बात तो यह है कि इस सेलिब्रेशन में एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी दिखीं। लुक की बात करें तो रिद्धिमा ब्लैक ड्रेस में नजर आ रही हैं,जिसमें वो बेहद ही स्टाइलिश नजर आ रही हैं। वहीं करीना कपूर व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में दिखाई दे रही हैं। रिद्धिमा के बर्थडे की ये तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। बता दें कि रिद्धिमाने परिवार में बाकि सदस्यों की तरह फिल्मी करियर नहीं चुना। उन्होंने भले ही मॉडलिंग की है पर वह एक फैशन डिजाइनर हैं।

Related posts

તાપ્સી મનમર્જિયા ફિલ્મને લઇ આશાવાદી

aapnugujarat

સુશાંત સાથે સંબંધો અંગે વાત કરવા કૃતિનો ઇન્કાર

aapnugujarat

‘કલંક’નું નુકસાન કરન જોહર ભરપાઈ કરશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1