Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

राम मंदिर भूमिपूजन के बाद बोले पीएम मोदी – आज पूरी दुनिया में ‘जय सिया राम’ की गूंज

श्रीराम मंदिर भूमि पूजन और रामलला की आरती के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों को संबोधित किया। इस दौरान पीएम ने कहा कि सिर्फ अयोध्या में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सियाराम की गूंज सुनाई दे रही है। पूरा भारत आज राममय है। राम का अस्तित्व मिटाने का प्रयास हुआ लेकिन राम अमिट हैं, राम बने हुए हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भूमि पूजन करना मेरा सौभाग्य है। राम मंदिर राष्ट्रीय भावना का प्रतीक बनेगा। मंदिर बनने से हर क्षेत्र में अवसर बढ़ेंगे। इससे पहले सीएम योगी ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि 5वीं शताब्दी के बाद श्रीराम मंदिर बनने का सपना पूरा हुआ है। अयोध्या में भूमि पूजन का कार्य संपन्न हुआ है। यहां तक पहुंचने में 500 साल का कड़ा संघर्ष रहा। इसके लिए कई पीढिय़ां चली गईं जबकि कई लोगों ने अपनी जान तक दी। लेकिन संविधान सम्मत शांति पूर्ण तरीके से सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद कार्य प्रारम्भ हुआ है। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन में शामिल हुए। प्रधानमंत्री भूमि पूजन में एक मूर्ति लेकर पहुंचे। इस दौरान वहां बैठने के लिए रखी गई चौकी पर वह विराजमान हुए। यहां मौजूद पुरोहितों ने पूरे विधि विधान से पूजा-अर्चना की और राम मंदिर की शिला रखी। भूमि पूजन से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रीराम लला का दण्डवत प्रणाम किया। इसके बाद उन्होंने जोत लेकर राम लला की आरती उतारी। इस दौरान प्रधानमंत्री के साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।
महंत नृत्य गोपाल दास ने कहा, भूमि पूजन के बाद अब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण होगा।
सर संघ चालक मोहन भागवत ने कहा कि ये आनंद का क्षण है। 30 साल की मेहनत का फल मिला है। लोगों के संघर्ष को भुलाया नहीं जा सकता। मंदिर निर्माण के लिए कई लोगों ने बलिदान दिया। सदियों की आस पूरी होने के बाद देशभर में आनंद है। भारत को वैभवशाली बनाने का शुभारंभ हो चुका है। अब अपने मन की अयोध्या को संवारना है।

Related posts

J&K में पाबंदियों पर एक सप्ताह के भीतर समीक्षा करे सरकार : सुप्रीम

aapnugujarat

જેડીએસ ધારાસભ્યનો દાવો – બીજેપી તરફથી મળી ૫ કરોડની લાંચ, સીએમના કહેવા પર પાછા આપ્યાં

aapnugujarat

બોયફ્રેન્ડ સાથે ફોન પર વાત કરી રહી હતી પુત્રી, ક્રોધિત પિતાએ જીવતી સળગાવી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1