Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

भारतीय सेना से महिलाओं के लिए खुशखबरी, रक्षा मंत्रालय ने स्थायी कमीशन को दी मंजूरी

भारतीय सेना से महिलाओं के लिए अच्छी खबर आ रही है। रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना में महिलाओं के लिए स्थायी कमीशन को अधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी है। अब महिलाएं भी भारतीय सेना के सभी दस हिस्सों में अपनी सेवाएं दे सकेंगी। इसी के साथ महिलाएं अब सेना में शीर्ष पदों पर तैनात हो सकेंगी। इस मामले में कोर्ट ने केंद्र सरकार को फरवरी में फटकार लगाते हुए अगले 3 महीने में सरकार को कमीशन बनाने की बात कही थी। कोर्ट ने कहा था कि सभी नागरिकों को अवसर की समानता, लैंगिक न्याय सेना में महिलाओं की भागीदारी से मार्ग तैयार होगा। इसी के साथ अब सेना के आर्मी एअर डिफेंस, सिग्नल, इंजीनियर, आर्मी एविएशन, इलेक्ट्रॉनिक्स, मैकेनिकल इंजीनियरिंग, आर्मी सर्विस कॉर्प्स, आर्मी ऑर्डिनेंस कॉर्प्स और इंटेलिजेंस कॉर्प्स में भी स्थायी कमीशन मिल पाएगा। इसके साथ-साथ जज एंड एडवोकेट जनरल, आर्मी एजुकेशनल कॉर्प्स में भी ये सुविधा मिलेगी। इससे अब इन क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।

Related posts

ખાંડના એમએસપીમાં ૧૦ ટકા સુધીનો ટૂંકમાં વધારો થશે

aapnugujarat

पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेना अगला लक्ष्य : केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

aapnugujarat

45 रुपए किलो तक सस्ता हुआ चिकन

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1