Aapnu Gujarat
મનોરંજન

सुशांत सुसाइड मामले में कृति सेनन समेत चार लोगों के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज

एक्टर सुशांत सिंह राजपुत मामले में कई तरह के खुलासे सामने आ रहे हैं। वहीं कई स्टार्स को शक नजर से देखा जा रहा है, उन पर सुशांत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप मढ़ा जा रहा है। अब हाल ही में निर्माता-निर्देशक महेश भट्ट, मुकेश भट्ट, अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती और कृति सेनन के खिलाफ मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में याचिका दायर की गई है।
इस केस की याचिका एडवोकेट सुधीर कुमार ओझा दाखिल की है। इन स्टार्स पर सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाने का आरोप है। वहीं 17 जून को इसी अदालत में डायरेक्टर आदित्य चोपड़ा, साजिद नाडियाडवाला, संजय लीला भंसाली, एकता कपूर, दिनेश विजया, टी-सीरीज के भूषण कुमार और सलमान खान के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। अब दोनों मामलों की सुनवाई 3 जुलाई को होने जा रही है।
बता दें सुशांत सिंह ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उनके सुसाइड के बाद कई स्टार्स को सुशांत सिंह केस के घेरे में लिया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सलमान खान, करण जौहर समेत कई स्टार्स पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। पुलिस इस मामले छानबीन करने में जुटी हुई है।

Related posts

ગુજરાતમાં વિવાદિત પદ્માવત રિલીઝ નહીં થાય : રૂપાણી

aapnugujarat

कॉमेडी एक गंभीर बिजनेस है : कृति

aapnugujarat

१० साल लगे ‘फन्ने खान’ बनाने में : मेहरा

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1