Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

मानसून ने राजस्थान में किया प्रवेश

प्रदेशवासियों के लिए खुशखबरी है, राजस्थान में मानसून ने दस्तक दे दी है। आज उदयपुर सहित राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश हुई और इसी के साथ मानसून ने राजस्थान में अपने कदम रखे हैं। मानसून से राज्य में झालावाड़ होते हुए प्रवेश किया है।  मौसम विभाग के अनुसार मानसून ने राज्य के आधे से ज्यादा जिलों को कवर कर लिया है। मानसून तय समय पर आया है।

जानकारी के अनुसार ऐसा 6 साल बाद हुआ है, जब मानसून तय समय पर आया हो। इससे पहले मानसून 2 जुलाई को आया था। इस बार समय से आए मानसून के साथ ही सभी झील-तालाब के जल्द भरने और छलकने की उम्मीद भी है। पिछली साल हुई अच्छी बारिश में अधिकतर झील-तालाब लबालब हो गए थे, ऐसे में इस बार बारिश से इनके जल्द ही भरने और छलकने की उम्मीद है।

गर्मी से मिली राहत, फतहसागर पर लोगों की आवाजाही बढ़ी

बारिश से मौसम सुहावना होने के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम अच्छा और खुशनुमा होने से लोगों की फतहसागर पर आवाजाही भी बढ़ी है। हालां कि कोरोना के डर से माहौल वैसा नहीं है, जैसा पहले हुआ करता था।

Related posts

कर्नाटक चुनाव में हो सकती है रजनीकांत की परीक्षा

aapnugujarat

આસામમાં પુરની સ્થિતિ વધુ ગંભીર : મૃતાંક ૫૪થી ઉપર

aapnugujarat

Uttar Pradesh and Netherlands extended existing MoU till July 2024

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1