Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में दिखी दुर्लभ सफेद व्हेल

दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया के समुद्र में पूरे 29 साल बाद दुर्लभ सफेद हंपबैक व्हेल देखने को मिली। इस व्हेल के दिखने की खबर मिलते ही तटों के किनारे और समुद्र में इसे देखने के लिए लोग इकट्ठा हो गए। इस दुर्लभ सफेद व्हेल का नाम मिगालू (Migaloo) है। इससे पहले यह स्फेद व्हेल इस इलाके में साल 1991 में देखने को मिली थी। यह अंटार्कटिका से घूमते हुए क्वींसलैंड के तट के पास आ गई है। मिगालू के नाम से कई वेबसाइट्स भी हैं, इतना ही नहीं इसका इंस्टाग्राम पेज भी है।
मिगालू को क्वींसलैंड के तट से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर समुद्र में एक दूसरी व्हेल के साथ अठखेलियां करते देखा गया। दरअसल यह अपने रंग की वजह से दुर्लभ है क्योंकि यह पूरी तरह से सफेद है। अभी तक दुनिया में मिगालू जैसे तीन या चार सफेद व्हेल्स खोजी गई हैं। बाकी तीन के नाम है बाहलू, विलोव और मिगालू जूनियर। मिगालू को ऑस्ट्रेलिया के सख्त कानूनों के तहत संरक्षित करने का आदेश जारी किया गया है। इसे किसी तरह का नुकसान पहुंचाने पर कड़ी सजा हो सकती है।

Related posts

ટ્રમ્પ ઈફેક્ટ : પાકિસ્તાનીઓ માટે યુએસ વિઝામાં ઘટાડો

aapnugujarat

चीन : कोरोना वायरस का कहर जारी, अब तक 212 की मौत

aapnugujarat

ट्रंप की नई नीति से मिलिटरी ड्रोन की खरीद होगी आसान

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1