Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

चीन : कोरोना वायरस का कहर जारी, अब तक 212 की मौत

कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं चीन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 212 पहुंच गई है। विश्व में कोरोना वायरस के 7834 मामलों की पुष्टि हो गई है जिनमें 7736 मामले अकेले चीन के हैं, जहां से इस वायरस का प्रसार हुआ है। चीन के बाद कोरोनावायरस अब दुनिया के 21 देशों में पहुंच चुका है। भारत, नेपाल, तिब्बत, कंबोडिया और श्रीलंका में इसके एक-एक मरीज मिल चुके हैं। ऐसे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने इसे देखते हुए अंतरराष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया है।
हालांकि इससे पहले डब्ल्यूएचओ ने लोगों के मास्क पहनने को लेकर सलाह दी थी। डब्ल्यूएचओ सभी देश की सरकारों को सलाह दी थी कि मास्क हर किसी के लिए जरूरी नहीं है। अगर कोई सांस संबंधी समस्या से ग्रस्त है। कफ या अन्य तरह की सांस लेने में दिक्कत होती है। अगर किसी सांस रोगी के आसपास हैं या फिर स्वास्थ्य कर्मचारी। यही लोग मास्क पहन सकते हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी परेशानी नहीं है उन्हें मास्क की जरूरत भी नहीं है। आमतौर पर जब भी इस तरह के संक्रमण की घटनाएं सामने आती हैं तो मार्केट में मास्क की बिक्री चरम पर पहुंच जाती है।
हर कोई एन 95 से लेकर तमाम तरह के महंगे-सस्ते मास्क खरीदता है। चीन में फैले कोरोनावायरस को देखते हुए भारत सरकार वुहान प्रांत में फंसे भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए तैयारी कर रही है। इसके तहत दो विशेष विमानों को शुक्रवार को चीन रवाना किया जाएगा। वुहान प्रांत कोरोनावायरस का सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्र है। इस वायरस से अब तक 212 लोगों की मौत हो गई है और विश्व में 7834 लोग संक्रमित है। वहीं, यह वायरस अब तक दुनिया के 21 देशों में फैल चुका है।

Related posts

Mt. Everest clean-up: 11,000 kilos of trash, four bodies retrieved

aapnugujarat

અમેરિકામાં  ડિજીટલ ગોળીને મંજૂરી : વૃધ્ધો સહિતના કરોડો લોકોને ફાયદો

aapnugujarat

કતાર સામે રશિયાના હેકરોએ જ કાવતરું ઘડ્યું હતું : એફબીઆઈ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1