Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्ली में साल का सबसे सर्द दिन

उत्तर भारत सहित देश की राजधानी क कड़ाके की सर्दी और शीतलहर की चपेट में है। दिल्ली में लुढ़कते पारे के साथ कंपकंपाने वाली ठंड पड़ रही है। दिल्ली में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर 2.4 डिग्री पर पहुंच गया है। दिल्ली के कई इलाकों में कोहरा जमा हुआ है। मौसम विभाग के मानें तो 118 साल में ये दूसरा दिसंबर है, जब दिल्ली में इतनी कड़ाके की ठंड है। इससे पहले 1997 में इतनी लंबी ठंड हुई थी। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों तक इससे राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। अगले 2-3 दिनों में तापमान गिरने और सर्दी बढ़ने की आशंका है। राजधानी में शुक्रवार रात न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री रिकॉर्ड दर्ज किया गया था। इसके अलावा दिल्ली से सटे नोएडा, गुरुग्राम में भी सर्दी से लोग ठिठुरे रहे हैं। लोगों ने अलाव का सहारा ले रखा है। दिल्ली के तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि शहर में 1997 के बाद से अब तक दिसंबर के महीने में सबसे लंबी अवधि वाले ठंडे दिन रिकॉर्ड दर्ज किए हैं। इससे पहले 1997 में ऐसा हुआ था जब लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी। दिसंबर में औसत अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से कम 1919, 1929,1961 और 1997 में रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बारिश हो सकती है।

Related posts

અમરનાથ દર્શન માટે ૧૪૮ શ્રદ્ધાળુની ટીમ રવાના

aapnugujarat

છેલ્લાં૧૩ વર્ષોમાં દર ત્રીજા દિવસે જવાન શહીદ : રિપોર્ટ

aapnugujarat

દાતી મહારાજની સામે લુકઆઉટ સરક્યુલર જારી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1