Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

दिल्ली के किराड़ी इलाके में लगी आग, 9 लोगों की मौत

दिल्ली के किराड़ी इलाके में एक इमारत में आग लग जाने से नौ लाेगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, किराड़ी के इंदर एनक्लेव में रविवार देर रात एक चार मंजिला इमारत में आग लग जाने से नौ लोगों की जान चली गई। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, आग कपड़े के गोदाम में लगी है। इमारत के निचले हिस्से में बने गोदाम में रविवार रात भयानक आग लग गई। किराड़ी इलाके में करीब 12 बजे लगी इस आग की चपेट में एक दर्जन से ज्यादा लोग आ गए। हालांकि चश्मदीदों के अनुसार मृतकों की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है। सभी घायलों को संजय गांधी और पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया है। इससे पहले 7 दिसंबर को दिल्ली के रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी में भीषण आग लग गई थी। इस घटना में पुलिस ने 43 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि की है। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट रही है।

Related posts

નેત્યાનાહુનાં સ્વાગતની તૈયારી શરૂ : સંબંધો વધુ મજબુત થશે

aapnugujarat

दक्षिण कश्मीर में सुरक्षाबलों ने शुरु किया सर्च ऑपरेशन

aapnugujarat

કેન્દ્રીય કર્મચારીઓના ડેપ્યુટેશન ભથ્થામાં બે ગણો વધારો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1