Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

गोवा के राज्यपाल ने गांधी परिवार पर साधा निशाना, कहा यह….

गोवा के राज्यपाल सत्यापाल मलिक ने राजभवन की ओर से गांधीजी के 150वें जयंती वर्ष पर आयोजित कार्यक्रम में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधीजी के राजनीतिक वारिसों ने ही उनके गुणों को भुला दिया। राममनोहर लोहिया मानते थे कि नाथूराम गोडसे ने सिर्फ गांधीजी के भौतिक रूप को मारा है। लेकिन उनके राजनीतिक वारिसों ने तो गांधीजी की आत्मा ही मार दी। राज्यपाल मलिक ने कहा कि उन्होंने गांधीजी के गुणों के स्तर को सिर्फ एक चरखे तक सीमित कर दिया।
बापू में कोई अभिमान नहीं था। वे सरलता के साथ जीने वाले आदमी थे। आज भारत में कोई विधायक बनता है तो पागल हो जाता है। उन्हें गांधीजी से सीखना चाहिए। गोवा के राज्यपाल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को राजनीति में नैतिकता लाने का श्रेय दिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने सभी से सार्वजनिक जीवन में नैतिकता अपनाने का आग्रह भी किया। बता दें कि सत्यपाल मलिक को 25 अक्तूबर को जम्मू और कश्मीर के राज्यपाल पद से हटाकर गोवा की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इन्होंने तीन नवंबर को गोवा के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी।

Related posts

ગરીબોને ૨૪ કલાક વિજળી આપતી સૌભાગ્ય સ્કીમ લોંચ

aapnugujarat

२००० के नोट पर लगे रोक : गर्ग

aapnugujarat

કુમારસ્વામીના શપથ પર ૪૨ લાખનો ખર્ચ થયો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1