Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

वृद्ध नेबच्ची से किया दुष्कर्म

शहर की एक बस्ती में 65 वर्षीय वृद्ध ने पड़ोस की 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए सिविल अस्पताल समाना में दाखिल किया गया। सिटी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। सिटी पुलिस प्रमुख सब इंस्पैक्टर साहिब सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के अनुसार शनिवार रात्रि लगभग 9 बजे उसकी 7 वर्षीय बेटी घर के नजदीक स्थित एक दुकान से कुछ सामान लेने गई थी लेकिन रास्ते में रहने वाले एक पड़ोसी ने उसे घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुछ देर तक बच्ची के वापस न आने के बाद ढूंढे जाने पर वह पड़ोसी व्यक्ति के घर उसके कब्जे में आपत्तिजनक स्थिति में मिली। बच्ची को उपचार के लिए तुरंत सिविल अस्पताल लाया गया। इस संबंध में सिविल अस्पताल की डॉक्टर दीपिका ने बताया कि पीड़ित बच्ची को उपचार के लिए दाखिल किया गया है। उसकी मैडिकल जांच करने उपरांत स्वैप जांच के लिए लैब भेज दिए गए हैं।

Related posts

ચોકીદાર ચોર હૈના નિવેદન પર રાહુલ ગાંધીએ માફી માંગી

aapnugujarat

દેશમાં કોરોનાએ રફ્તાર પકડી : ૨૪ કલાકમાં ૪૭,૦૦૦ નવા કેસ

editor

यूपी-एमपी में ड्यूटी के दौरान ४ चुनाव कर्मचारियों की मौत

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1