Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

कल हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव

महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल किया जाएगा। इसको लेकर दोनों प्रदेशों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। महाराष्ट्र और हरियाणा आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से देश के सबसे विकसित राज्यों में गिने जाते हैं। एक को जहां कृषि से वहीं दूसरे को फिल्म उद्योग से वैश्विक स्तर पर पहचान मिला।
गुजरात में भी चार सीटों के लिए 21 अक्टूबर को मतदान होगा। महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटें हैं जबकि हरियाणा में 90 सीटें हैं। मतदान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा व्यवस्था को यथावत रखने की व्यवस्था की गई है। हरियाणा और महाराष्ट्र विधानसभा के लिए मतदान 21 अक्टूबर को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक होगा। महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना गठबंधन की सरकार है, जबकि हरियाणा में भाजपा ने बहुमत के साथ सरकार बनाई थी। कांग्रेस के लिए फिर से सत्ता हासिल करना चुनौती है।
महाराष्ट्र
देश की आर्थिक राजधानी कहा जाने वाला महाराष्ट्र सबसे धनी और औद्योगिक राज्यों में से एक है। फिल्म इडस्ट्री का गढ़ होने के साथ ही यह राज्य मराठी कला और संस्कृति के मामले में भी समृद्ध है। 2011 की जनगणना के अनुसार महाराष्ट्र की जनसंख्या 11.23 करोड़ से अधिक है। दुनिया के सिर्फ 11 देश ही ऐसे हैं, जिनकी जनसंख्या महाराष्ट्र से ज्यादा है। महाराष्ट्र का लावणी नृत्य दुनिया भर में प्रसिद्ध है।
महाराष्ट्र की कुल 288 विधानसभा सीटों में से भाजपा 122, शिवसेना 63, कांग्रेस 42, एनसीपी 41 और अन्य 20 सीटों पर काबिज हैं। वहीं इस विधानसभा चुनाव में 8.9 करोड़ मतदाता नई सरकार का फैसला करेंगे। आपको बता दें कि साल 2014 का चुनाव भाजपा और शिवसेना ने अलग-अलग लड़ा था, जबकि इस बार ये एक साथ चुनाव मैदान में हैं।
हरियाणा
देश के सबसे अमीर राज्यों में से एक हरियाणा के मतदाता भी सोमवार को सूबे के अगले मुखिया का चुनाव करेंगे। हरियाणा में देश के सर्वाधिक ग्रामीण करोड़पति रहते हैं। यह राज्य कृषि और विनिर्माण क्षेत्र में पूरे देश में पहले स्थान पर है।
हरियाणा में विधानसभा की कुल 90 सीटों में से भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, कांग्रेस को 15, इंडियन नेशनल लोकदल को 19 सीटें मिली थीं। 2014 में हुए हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इतिहास बनाते हुए पहली बार अपने दम पर सरकार बनाई थी।
उपचुनाव
महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार शाम को शांत हो गया है। इसके साथ ही गुजरात समेत कई राज्यों में विधानसभा की 64 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा। सभी सीटों की गिनती 24 अक्टूबर को होगी।

Related posts

‘हाउडी, मोदी!’ इवेंट के लिए ५० हजार लोगों ने किया रजिस्ट्रेशन

aapnugujarat

ભારતે વિશ્વને કોરોના મહામારીથી બચાવવા માટે તમામ પ્રયત્નો કર્યા : પીએમ મોદી

editor

અઝહરુદ્દીને ફરી ચૂંટણી જંગમાં ઉતરવા તૈયારી કરી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1