Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

कांग्रेस के कमजोर होने के कारण भाजपा हुई सफल : ओवैसी

महाराष्ट्र में चुनावी प्रचार के दौरान AIMIM नेता और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी को ड्रामा कंपनी बताते हुए कहा है कि यह कांग्रेस के कमजोर होने के कारण सफल हुई है। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि समाप्त होने के कगार पर है, इसमें अब लड़ने की क्षमता नहीं रह गई है। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) अध्यक्ष ओवैसी ने सवाल किया कि जब इंदिरा गांधी द्वारा बनाए गए कानून (गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम) को मोदी सरकार द्वारा बदला गया, तब वह (कांग्रेस) कहां थी।
सांसद ओवैसी ने आरोप लगाया कि आतंकवाद के नाम पर अब लिस्ट निकाली जाएगी, जिसपर किसी का नाम लिखा जाएगा, तो उसे आतंकवादी घोषित कर दिया जाएगा। उसका पूरा जीवन बर्बाद हो जाएगा। वह अदालत का दरवाजा नहीं खटखटा पाएगा। कोर्ट उसे आतंकवादी घोषित करेगा। भाजपा ने ऐसा कानून लाया और कांग्रेस ने समर्थन कर दिया।
इससे पहले रविवार को पुणे की एक चुनावी रैली में ओवैसी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक धरातल से साफ हो चुकी है और इसे कैल्शियम का इंजेक्शन देने बाद भी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता। इस दौरान औवेसी ने दावा किया था कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने महाराष्ट्र और हरियाणा में होने वाले महत्वपूर्ण चुनावों को नजरअंदाज किया है। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस इस देश के राजनीतिक परिदृश्य से खत्म हो चुकी है। अब इसे दुनिया का सबसे अच्छा कैल्शियम का इंजेक्शन देकर भी पुनर्जीवित नहीं किया जा सकता।

Related posts

ट्रेनों में पैंट्री कार की हालत सुधारने की तैयारी में रेलमंत्री

aapnugujarat

આંબેડકર જયંતિને ભવ્ય રીતે ઉજવવા ભાજપ-સંઘ સુસજ્જ

aapnugujarat

પબજી રમવામાં મશગૂલ યુવક પાણીની જગ્યાએ એસિડ પી ગયો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1