Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

विजय-दशमी नारी शक्ति का प्रतीक है : सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने विजयादशमी पर समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। महा अनुष्ठान के पश्चात मनाये जाने वाले महा पर्व दशहरे को असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बताया।

उन्होंने कहा कि आज का दिन  जहां एक तरफ़ नारी-शक्ति का महत्व इंगित करता है, वहीं दूसरी ओर यह हमारे जीवन में मर्यादाओं के अनुपालन का भी संदेश देता है। 

आज का दिन हमें यह भी स्मरण कराता है कि स्वर्ण की वैभवशाली सत्ता में रहने के बावजूद अहंकार हर हाल में हारता है और सत्य की जीत सुनिश्चित होती है।उ न्होनें आशा व्यक्त की कि आज की विजयादशमी सभी के जीवन मे सुख, समृद्धि, शांति तथा सच्चाई का संवर्धन करेगी।

Related posts

મે મહિનામાં જુદા જુદા રાજ્યોમાં પાંચ દિવસે બેંક રજા

aapnugujarat

મનાલીમાં રશિયન મહિલા પર ગેંગરેપ

aapnugujarat

શેલ્ટર હોમ કેસમાં CBI તમામ કેસમાં તપાસ કરશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1