Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

प्रतिबंध हटे तो ईरान निश्चित रूप से US से बात करेगा : रूहानी

ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने कहा कि ईरान ‘‘निश्चित रूप से” अमेरिका के साथ बातचीत करेगा अगर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प प्रतिबंध हटा लें और और तेहरान पर अधिकतम दबाव की अपनी नीति समाप्त कर दें। रूहानी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के एक दिन बाद न्यूयॉर्क में कहा, अगर कभी ऐसा समय आता है, जब ये पूर्व शर्तें बातचीत की मेज से हट जाती हैं, तो अमेरिका के साथ बात करने की संभावना है।
ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी ने उन देशों को सबूत देने की चुनौती दी जिन्होंने ईरान पर आरोप लगाया है कि उसने इस महीने सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर हमला किया था। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करने के एक दिन बाद न्यूयॉर्क में संवाददाताओं से कहा, ‘‘जो लोग आरोप लगाते हैं, उन्हें आवश्यक सबूत मुहैया कराना चाहिए। आपके पास सबूत क्या है?” अमेरिका, फ्रांस, जर्मनी और ब्रिटेन ने ईरान पर सऊदी अरब के अबकैक संयंत्र और खुरैस तेल संयंत्र पर हमले का आरोप लगाया है।

Related posts

સમયસર અમેરિકી સેના પરત ના ફરી તો ગંભીર પરિણામ ભોગવવા તૈયાર અમેરિકા : તાલિબાન

editor

विदेशों में रहने के मामले में भारतीय दुनिया भर में अव्वल : संयुक्त राष्ट्र

editor

ચાઈના એરલાઈન્સે ભારતીયોને કર્યા હડધૂત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1