Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

केजरीवाल देशद्रोह का नारा लगाने वालों के साथ खड़े हैं : प्रकाश जावडेकर

केन्द्रीय मंत्री एवं दिल्ली चुनाव प्रभारी प्रकाश जावडेकर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुये कहा कि अरविंद केजरीवाल उन देशद्रोहियों के साथ खड़े हैं जिन्होंने जे.एन.यू. में देश के खिलाफ नारा लगाया “भारत तेरे टुकड़े होंगे-ईंशाल्लाह, ईंशाल्लाह! भारत की बर्बादी तक जंग रहेगी जारी, इंडियन आर्मी मुर्दाबाद और कितने अफजल मारोगे-हर घर से अफजल निकलेगा“, इससे स्पष्ट है कि केजरीवाल देशद्रोहियों के साथ खड़े हैं।

जावडेकर ने कहा कि पुलिस का काम है जांच करना और न्यायालय का काम है फैसला सुनाना, लेकिन अरविंद केजरीवाल इन दोनों के बीच में बाधा बने हुये हैं। राज्य सरकार की ओर से केजरीवाल को सिर्फ एक एन.ओ.सी. देनी है, लेकिन केजरीवाल ऐसा न करके उन देशद्रोहियों के साथ खड़े नजर आ रहे हैं जो देश में अराजकता फैलाना चाहते हैं।

जावडेकर ने कहा कि केजरीवाल एक तरफ देशद्रोहियों का समर्थन करते हैं और दूसरी ओर देशभक्ति का नाटक करते हैं। यह उनके दोहरे चरित्र का प्रमाण है। भारतीय जनता पार्टी कड़े शब्दों में इसकी भत्र्सना करती है। लोकसभा चुनाव में किसी भी विधानसभा में आम आदमी पार्टी का एक भी सीट पर न जीतना और अधिकांश सीटों पर जमानत जब्त हो जाने से यह स्पष्ट है कि जनता के बीच आम आदमी पार्टी की विश्वसनीयता खत्म हो चुकी है क्योंकि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल की करनी और कथनी में फर्क है जिससे लोग उनके ऊपर भरोसा नहीं करते हैं।

Related posts

मन की बात : पीएम मोदी ने बोले “जलशक्ति के लिए जुटे जनशक्ति”

aapnugujarat

कांग्रस के बड़े नेता ने मचाई हलचल….

aapnugujarat

અયોધ્યા કેસ : ૬૭ એકર જમીન પરત કરી દેવા માટે અરજીનું યોગી આદિત્યનાથ સરકાર દ્વારા સ્વાગત

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1