Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

सुरक्षाबलों की नकस्लियों से मुठभेड़ में एक जवान शहीद, नक्सली कमांडर ढेर

छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे ओडिशा के मलकानगिरी इलाके में सुरक्षा बल के जवान और नक्सलियों के मुठभेड़ हुई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में एक जवान शहीद हो गए हैं। एनकाउंटर में एक जवान बुर तरह से घायल भी हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह एसओजी SOG और डीवीएफ की टीम सर्चिंग के लिए निकली थी। इसी दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। फिलहाल मलकानगिरी एसपी ऋषिकेश खिलारी मौके पर हैं। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को भी मार गिराया है। साथ ही सर्चिंग के बाद मौके से हथियार भी बरामद किया गया है। अभी फोर्स फिलहाल वापस लौटी आई है। जवानों ने एनकाउंटर में मारे गए नक्सली का शव भी बरामद कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक बोंडाघाटी के जंगल में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। एनकाउंटर में एक जवान के शहीद हो गए हैं। शहीद जवान का नाम जयसिंह कवासी बताया जा रहा है। वहीं डीवीएफ के जवान रामसिंह धुर्वा गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल जवान को मलकानगिरी जिला अस्पताल लाया गया। फिलहाल जवान का इलाज किया जा रहा है। मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को भी मार गिराया है। मारे गए नक्सली का नाम राकेश सोढ़ी बताया जा रहा है।
वहीं इलाके की सर्चिंग के बाद जवानों ने मौके से एक एसएलआर और एक 303 राइफल भी बरामद किया है। साथ ही बड़ी संख्या में नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है। जानकारी के मुताबिक मुठभेड़ में एक नक्सली लीडर भी मारा गया है। ढेर हुए नक्सली की शिनाख्त आंध्र-ओड़िसा बॉडर स्पेशल जोनल कमेटी प्लाटून लीडर राकेश सोढ़ी के रूप होने की बात कही जा रही है।

Related posts

प्रद्युम्न मर्डर केस : सामाजिक रिपोर्ट में सामने आया स्टूडेंट काफी आक्रामक

aapnugujarat

અટલ બિહારી વાજપેયીએ કહ્યું હતું કે રાજીવ ગાંધીના લીધે હું જીવતો છું

aapnugujarat

નાણાંકીય વર્ષ ૨૦૧૮થી બદલી દેવાની તૈયારીઓ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1