Aapnu Gujarat
બિઝનેસ

ईरान पर ट्रंप मान लें फ्रांस की अपील तो भारत को मिलेगा ज्यादा तेल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने अपने अमरीकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से ईरान पर तेल की बिक्री पर लगी रोक हटाने का अनुरोध किया है। अगर अमरीका इसके लिए सहमत होता है तो भारत को तेल की सप्लाई बढ़ सकती है। अमरीका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए फ्रांस मध्यस्थ बनने की कोशिश कर रहा है और यह इसी की एक कड़ी है। ईरान के विदेश मंत्री जवाद जारिफ ने अपने फ्रांसीसी समकक्ष के साथ साढ़े 3 घंटे तक बातचीत की थी। पता चला है कि यह दुनिया की मुख्यधारा में ईरान के लौटने की संभावना का संकेत है। जारिफ ने ईरान रवाना होने से पहले मैक्रों के साथ भी मुलाकात की थी।
मैक्रों और ट्रंप के बीच पिछले सप्ताह हुई मीटिंग में ईरान का मुद्दा शामिल था। मैक्रों ने ट्रंप से भारत और चीन को ईरान की ओर से तेल की बिक्री पर लगी रोक को हटाने का निवेदन किया। ईरान के तेल के बड़े खरीदारों में भारत और चीन शामिल हैं। अमरीका के ईरान को तेल की बिक्री में मिली 6 महीने की छूट न बढ़ाने के बाद भारत ने मई में ईरान से तेल खरीदना बंद कर दिया था। पिछले वर्ष नवम्बर में अमरीका ने भारत, चीन, ग्रीस, इटली, ताइवान, जापान, तुर्की और दक्षिण कोरिया को मई के पहले सप्ताह तक ईरान से तेल इम्पोर्ट करने की छूट दी थी। ईरान भारत की तेल की जरूरत का 10 फीसदी सप्लाई करता है। अमरीका के ईरान पर दोबारा प्रतिबंध लगाने से ईरान में भारत की ओर से चलाए जा रहे चाबहार पोर्ट जैसे अन्य प्रोजैक्ट्स की गति भी धीमी हुई है। चाबहार पोर्ट अफगानिस्तान, मध्य एशिया और यूरेशिया का गेटवे है।

Related posts

રિઝર્વ બેંકે રેપો રેટમાં ૦.૪૦ ટકા વધારો કર્યો

aapnugujarat

સેંસેક્સ ૧૦૩ પોઇન્ટ ઉછળીને બંધ

aapnugujarat

કમાણીના આંકડાની વચ્ચે દલાલ સ્ટ્રીટમાં પ્રવાહી સ્થિતિની શક્યતા

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1