Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

बच्ची से दुष्कर्म कर जमीन पर पटक कर मार डाला

हम अकसर सुनते आये है की मानवता जिन्दा है। आज एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे देखने के बाद मानवता से भरोसा उठ जाएगा। महाराष्ट्र के पुणे में हैवानियत की इंतेहा का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने चार साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने बच्ची के पूरे शरीर पर दांतों से काट खाया और उसे जमीन पर पटक-पटक कर मार डाला।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ सड़क किनारे सो रही थी। तभी‌ आरोपी ने मौका देखकर बच्ची का अपहरण कर लिया। उसने बच्‍ची के साथ दुष्कर्म कर इस वारदात को अंजाम दिया। हैवानियत की सारी हदें पार करने वाले इस मामले के सामने आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। कई जगहों पर छापेमारी भी की गई है। बच्‍ची का हाल देखने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग भी रेपिस्ट को जल्‍द से जल्‍द पकड़ने और उसे कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

Related posts

બડગામમાં બે આતંકવાદી ઠાર

aapnugujarat

પદ્માવત પર પ્રતિબંધના વધુ એક પ્રયાસને ફટકો : સુપ્રીમ કોર્ટે દાખલ કરાયેલી અરજીને ફગાવી

aapnugujarat

ईडी ने धनशोधन मामले में मीसा भारती व अन्य के खिलाफ पूरक आरोप पत्र दायर किया

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1