Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

भारत अब अक्टूबर-नवंबर में काटरेसेट-3 का करेगा प्रक्षेपण : ISRO

भारत अब अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में अपने उन्नत काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का प्रक्षेपण करेगा। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन के. सिवन ने यह जानकारी दी। सिवन ने बताया कि अगला प्रक्षेपण काटरेग्राफी उपग्रह काटरेसेट-3 का होगा। यह प्रक्षेपण इस वर्ष अक्टूबर के अंत में या नवंबर की शुरुआत में होगा। उन्होंने कहा कि काटरेसेट-3 को पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल (PSLV) रॉकेट से प्रक्षेपित किया जाएगा।
पृथ्वी का निरीक्षण करने वाला या रिमोट सेंसिंग उपग्रह काटरेसेट-3 एक उन्नत संस्करण है जो काटरेसेट-2 श्रंखला के उपग्रहों की तुलना में बेहतर आकाशीय तथा वर्णक्रमीय गुणों से लैस है। काटरेसेट-3 में बेहतर तस्वीरों के साथ रणनीतिक एप्लीकेशंस भी होंगे।

Related posts

લાલચ આપીને મત માંગનારા સામે આઈટી વિભાગ કડક

aapnugujarat

मानसरोवर यात्रा के मुद्दे पर भारत से बातचीत जारीः चीन

aapnugujarat

ટેક્સ ફ્રી ગ્રેજ્યુએટીની મર્યાદા વધારીને ૨૦ લાખ કરી દેવાઈ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1