Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

प. बंगाल: अदालत ने शशि थरूर के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट

कोलकाता की एक मजिस्ट्रेट मेट्रोपोलिटन कोर्ट ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। यह वारंट उनके खिलाफ वकील सुमीत चौधरी द्वारा दाखिल मामले के संबंध में जारी किया है। चौधरी ने थरूर के हिंदू पाकिस्तान वाले बयान को लेकर मामला दर्ज करवाया हुआ है। जानकारी हो कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर ने दरअसल, 11 जुलाई, 2018 को कहा था कि यदि 2019 लोकसभा चुनाव में भाजपा जीतती है तो वह भारत को ‘हिंदू पाकिस्तान’ बनाने जैसे हालात पैदा कर देगी। तिरूवनंतपुरम में थरूर ने कहा था कि भाजपा एक नया संविधान लिखेगी जो भारत को पाकिस्तान जैसे राष्ट्र में बदलने का रास्ता साफ करेगा, जहां अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन किया जाएगा, उनका कोई सम्मान नहीं होगा।
उनके इस बयान पर भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा था कि थरूर ने जो भी कहा कि उसके लिए राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए, क्योंकि पकिस्तान के निर्माण के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और एक बार फिर वो देश को नीचा दिखाने और हिंदूओं को बदनाम करने का काम कर रही है। थरूर का ये बयान विवादित रहा था। थरूर ने कहा था कि यदि भाजपा दोबारा लोकसभा चुनाव जीतती है तो देश का लोकतांत्रिक संविधान खत्म हो जाएगा, क्योंकि उनके पास भारतीय संविधान को खत्म करने और एक नया संविधान लिखने के सारे तत्व मौजूद हैं। भाजपा द्वारा लिखा गया नया संविधान पूरी तरह से हिंदू राष्ट्र के सिद्धांतों पर आधारित होगा, जो अल्पसंख्यकों के अधिकारों को पूरी तरह से खत्म कर देगा और राष्ट्र को ‘हिंदू पाकिस्तान’ बना देगा।

Related posts

Union Minister for Oil, Gas & Steel officially launches MNGL Nation’s 5 stations

editor

રાજકોટમાં પાણી કાપ ઝીંકાયો

editor

રિટેલ ફુગાવો ચાર માસની નીચી સપાટીએ : મોંઘવારીમાં ઘટાડો

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1