Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

केजरीवाल देश द्रोहियों को बचाने का काम कर रहे हैं : मनोज तिवारी

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने आज प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता करके कहा कि केजरीवाल देश द्रोहियों को बचाने का काम कर रहे हैं और दिल्ली में नकारात्मक राजनीति करके अनधिकृत कालोनियों को नियमित करने के केन्द्र सरकार के फैसले का श्रेय लेने के लिए दिल्ली में भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। तिवारी ने दिल्ली सरकार से मांग की है कि अनधिकृत कालोनियों में जल्द शुरू होने वाली रजिस्ट्री में महिलाओं को 0 प्रतिशत रजिस्ट्री चार्ज लेकर उन्हें मालिकाना हक दिया जाये।

मनोज तिवारी ने कहा कि दिल्ली पुलिस ने 14 जनवरी, 2019 को कन्हैया कुमार और उनके चार साथियों के खिलाफ देश द्रोह का मामला दर्ज किया था लेकिन संविधान के प्रति आस्था न रखने वाले टुकड़े-टुकड़े गैंग के समर्थक अरविन्द केजरीवाल ने इन देश द्रोहियों पर मुकदमा चलाने की स्वीकृति अभी तक नहीं दी है। देश तोड़ने वाले देश द्रोही और आतंकवाद का समर्थन करने वालों के प्रति सहानुभूति रखने वाले अरविन्द केजरीवाल अगर भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंसा अल्लाह, इंसा अल्लाह कहने वालों के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति न देकर ओछी राजनीति कर रहे हैं।

कन्हैया कुमार के संबंध में दिल्ली पुलिस को कोट में 18 सितम्बर, 2019 को स्टेटस रिपार्ट देनी है, यदि केजरीवाल में जरा भी सदबुद्धि है तो उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से इसके लिए एनओसी दे देनी चाहिये, अगर केजरीवाल ऐसा नहीं करते हैं तो आगामी विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता उनसे यह ताकत भी छीन लेगी।

Related posts

राहुल गांधी से मुक्ति पाए बिना कांग्रेस देश की संवेदनाओं से नहीं जुड़ पाएगी : सुशील मोदी

aapnugujarat

ભારતની મંજૂરી વગર અમેરિકાએ લક્ષદીપમાં નેવી જહાજ મોકલ્યું

editor

સાસુ – સસરાની સંપત્તિ પર પુત્રવધુનો અધિકાર નહી : દિલ્હી હાઇકોર્ટ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1