Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

चंद्रयान 2 पृथ्‍वी के पहले कक्षा से सफलतापूर्वक आगे बढ़ गया : ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार को बताया कि सुनियोजित तरीके से आज 2 बजकर 52 मिनट पर चंद्रयान 2 पृथ्‍वी के पहले कक्षा से सफलतापूर्वक आगे बढ़ गया। इसरो की ओर से मंगलवार को बयान जारी किया गया जिसमें बताया गया कि ‘चंद्रयान-2’ अच्छी स्थिति में है और सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इसरो ने कहा है कि चंद्रयान -2 के रॉकेट से अलग होने के तत्काल बाद इस अंतरिक्ष यान का सौर पैनल अपने आप तैनात हो गया और बेंगलुरु में इसरो के टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमान नेटवर्क ने इस अंतरिक्ष यान का नियंत्रण सफलतापूर्वक अपने हाथ में ले लिया।
इसरो सोमवार को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से अपने बाहुबली रॉकेट GSLV-MK-M1 से ‘चंद्रयान-2’ का प्रक्षेपण किया। इस यान का लक्ष्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर रोवर को उतारना है। चंद्रयान 2 के चांद पर पहुंचते ही वहां की बारीक से बारीक अपडेट तस्‍वीरों के साथ इसरो के पास पहुंच जाएगी।

Related posts

દેશમાં રેલવે સ્ટેશનોના યોગ્ય ઉપયોગ પર પૂર્ણ ધ્યાન અપાશે

aapnugujarat

મન કી બાત : કુદરત સાથે સંઘર્ષનો રસ્તો માનવીએ પસંદ કર્યો

aapnugujarat

कांग्रेस ने कश्मीर को बताया हैं भारत अधिकृत कश्मीर

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1