Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

हाफिज की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

एक आतंकवाद रोधी अदालत ने पाकिस्तान में प्रतिबंधित आतंकी संगठन जमात उद दावा के सरगना और मुंबई हमले का मास्टर माइंड हाफिज सईद की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। हाफिज सईद को सात दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। उसकी अवधि पूरी होने पर उसे बुधवार को बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच गुजरांवाला की आतंकवाद रोधी अदालत में पेश किया गया। 
अदालत ने उसे 14 दिन की और न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अदालत ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) को अगली पेशी पर मामले से जुड़ा चालान पेश करने के लिए भी कहा। सईद को बीती 17 जुलाई को सीटीडी ने उस वक्त गिरफ्तार कर लिया था जब वह लाहौर से गुजरांवाला जा रहा था। वह गुजरांवाला में दर्ज मामलों में जमानत लेने के लिए जा रहा था जब उसे सीटीडी अधिकारियों ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे अज्ञात स्थान ले जाया गया था। बाद में उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसे सात दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। अदालत ने यह भी कहा था कि इस मामले की जांच जल्द से जल्द पूरी कर रिपोर्ट पेश की जाए। 
हाफिज सईद पर आतंकवादी गतिविधियां करने और इन गतिविधियों के लिए धन एकत्र करने का आरोप लगाया गया है। उस पर एक जुलाई को आतंकी संगठन लश्करे तैयबा का मुखिया होने और उसके साथ उसके छह अन्य साथियों पर आतंकवाद में शामिल होने का आरोप लगाते हुए भी मुकदमे दर्ज किए गए थे।

Related posts

अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला मे तूफान ‘अमांदा’ से 17 लोगों की मौत

editor

ભારત વિરુદ્ધ હવે આઇએસઆઇએસ નવું તહેરિક-જેહાદ-એ-ઇસ્લામી નામનું સંગઠન ઉભું કરવામાં વ્યસ્ત

aapnugujarat

હક્કાની નેટવર્ક અને તાલિબાન બંને જુદાં જુદાં સંગઠન : અમેરિકા

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1