Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

वंदे मातरम को राष्ट्रगान की तरह सम्मान मिले, दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर…!

दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर करके यह मांग की गयी है कि वंदे मातरम को राष्ट्र गान की तरह ही सम्मान और समान दर्जा देने के लिए केंद्र सरकार को निर्देश दिया जाए। एक याचिका दायर कर इस उद्घोषणा की मांग की गई है कि ‘वंदे मातरम’ को ‘जन गण मन’ के बराबर सम्मान दिया जाएगा और दोनों का दर्जा समान होगा।

इस मामले में भाजपा नेता और वकील अश्विनी कुमार उपाध्याय ने यह याचिका दायर की है।याचिका में अनुरोध किया गया है कि बंकिम चन्द्र चटर्जी लिखित राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ को रवीन्द्र नाथ ठाकुर लिखित राष्ट्र गान ‘जन गण मन’ के समान ही सम्मान दिया जाए।

याचिका में कहा गया है कि ‘जन गण मन’ और ‘वंदे मातरम’ को बराबर सम्मान देना होगा। ‘जन गण मन’ में जिन भावनाओं को व्यक्त किया गया है, उन्हें राष्ट्र को ध्यान में रखते हुए अभिव्यक्त किया गया है। उसमें कहा गया है, वहीं, ‘वंदे मातरम’ में जिन भावनाओं को अभिव्यक्ति दी गई है वह देश के चरित्र को बताता है और उसे भी बराबरी का सम्मान मिलना चाहिए।

इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई होने की संभावना है। उपाध्याय ने इसमे कहा है कि राष्ट्र गीत ने स्वतंत्रता संग्राम में महती भूमिका निभाई थी और पहली बार, 1896 में रवीन्द्र नाथ ठाकुर ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अधिवेशन में राजनीतिक परिप्रेक्ष्य में इसका गायन किया था।

Related posts

તમિલનાડુના ધારાસભ્યોના પગારમાં સીધો ૧૦૦ ટકા વધારો કરાયો

aapnugujarat

NPSમાં સરકારી યોગદાન વધારી ૧૪ ટકા કરી દેવાયું : અરૂણ જેટલી

aapnugujarat

રાફેલ ડિલ અને નોટબંધી મોટા કાંડ છે : રાહુલ

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1