Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

अंधेरे की आड़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पाक. का एक संदिग्ध ढेर

सीमा पर अंधेरे की आड़ में घुसपैठ करने की कोशिश कर रहे पाकिस्तान के एक संदिग्ध को सोमवार तड़के सीमा प्रहरियों ने मार गिराया। मारे गए घुसपैठिए की पहचान संभव नही हो पाई है। सोमवार सुबह तीन बजे के करीब सांबा जिले के रामगढ़ की एसएम पुर अग्रिम चौकी पर सर्तक सीमा प्रहरियों ने अंधेरे की आड़ में सीमा पार करने की कोशिश कर रहे एक घुसपैठिए काे नाइट विजय डिवाईस पर देख लिया। उसके पास आने पर जवानों ने उसे रूकने की चेतावनी दी। चेतावनी अनसुना कर वापस भागने की कोशिश कर रहे पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया गया।
अकसर आतंकवादियों का दल घुसपैठ करने के लिए गाईड को आगे भेजते हैं। ऐसे में यह आशंका भी जताई जा रही रही है कि मारा गया घुसपैठिया आतंकवादियों का गाइड भी हो सकता है। उसकी आयु साठ साल के करीब बताई जाती है। उसके पास से कुछ नही मिला है। ऐसे में उसकी पहचान करना भी फिलहाल संभव नही हो पाया है। सीमा सुरक्षा बल ने आगे की कार्रवाई के लिए संदिग्ध के शव को पुलिस के हवाले कर दिया है।

Related posts

બિહારમાં ૨૭ પૈકી ૨૬ કોંગી ધારાસભ્ય સોનિયાથી નારાજ

aapnugujarat

જીએસટી સામેના વિરોધમાં દેશવ્યાપી હડતાળની તૈયારી

aapnugujarat

चिदंबरम ने घूस के पैसे से स्पेन में खरीदे टेनिस क्लब

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1