Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा विभाग बदले जाने से नाराज चल रहे कैबिनेट मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। सिद्धू ने इसकी जानकारी ट्विटर पर दी है। उन्होंने अपने द्वारा कांग्रेस हाईकमान तथा राहुल गांधी को भेजे गए इस्तीफे के पत्र को भी ट्विटर पर अपलोड किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक और ट्विट किया है,जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने अपना इस्तीफा पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह को भेज दिया है।
ट्विटर पर इस्तीफे का पत्र पोस्ट करने के साथ सिद्धू ने लिखा है कि उन्होंने पार्टी अध्यक्ष को संबोधित करते हुए मंत्री पद से इस्तीफा दिया है। सिद्धू के मुताबिक 10 जून को ही उन्होंने यह पत्र तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को सौंप दिया था।

Related posts

ફેસબુક ટૂંકમાં જ ડેટિંગ સર્વિસ લોંચ કરશે

aapnugujarat

લોકસભામાં ઐતિહાસિક ત્રિપલ તલાક બિલ ધ્વનિ મતથી પાસ થયું

aapnugujarat

उत्तर भारत में हाड़ कंपाती ठंड

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1