Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

राजद से हाथ छुड़ाने के मौके ढूंढ रही है कांग्रेस : सुशील मोदी

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने संपन्न हुए लोकसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रदर्शन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राजद के जीरो पर आउट होने के बाद कांग्रेस राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव से हाथ छुड़ाने के मौके ढूंढ रही है। 
भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने ट्वीट कर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जो पार्टी खुद पूरे देश से खत्म होने की ओर है, उसे दूसरा साथी भी मिलने वाला नहीं। सुशील मोदी ने कहा कि जिस कांग्रेस ने कभी बिहार में अल्पमत की राबड़ी सरकार को समर्थन देकर सभी विधायकों को मंत्री बनवा कर सत्ता की मलाई खाई और बिहार पर कुशासन थोपने का गुनाह किया, उसे जनता चित से उतार चुकी है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के जनार्दन द्विवेदी और राजद के रघुवंश प्रसाद सिंह ने अपने-अपने शीर्ष नेतृत्व को सामान्य वर्ग के लोगों को 10 फीसद रिजर्वेशन देने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल का समर्थन करने पर राजी करने की कोशिश की थी। अगर राहुल गांधी और लालू प्रसाद ने अपने अहंकार पर संयम रखकर गरीबों के बारे में सोचा होता, तो इन दलों की हालत इतनी खराब न होती। जो जाति, धर्म देखकर आम आदमी की पीड़ा का आकलन करते हैं वो राजनीति को दागदार बनाते हैं।

Related posts

વડાપ્રધાન મોદી અને અમિત શાહ મહાભારતના દુર્યોધન અને દુશાસન છે : સીતારામ યેચૂરી

aapnugujarat

અમેઠીમાં મુલાયમસિંહની પુત્રવધુની એન્ટ્રી, સ્મૃતિ – પ્રિયંકા માટે ખતરાની ઘંટી?

editor

લાલુ યાદવ બચવા સંઘ-ભાજપના શરણમાં ગયા હતા : સુશીલકુમાર મોદી

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1