Aapnu Gujarat
મનોરંજન

हनी सिंह के खिलाफ FIR दर्ज, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी

पंजाबी रैपर हनी सिंह के गीत ‘मखना’ में महिलाओं के लिए भद्दी शब्दावली इस्तेमाल करने के आरोप में मोहाली के थाना मटौर में धारा 294 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं थाना प्रमुख इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि हनी सिंह की गिरफ़्तारी कभी भी हो सकती है और उन्हें जल्द थाने बुलाया जा सकता है। कुछ दिन से हन्नी सिंह के गाने के बोल को लेकर मामला गर्माया हुआ है। इस संबंधी महिला आयोग ने खुद संज्ञान लिया था। साथ ही इस मामले में पंजाब पुलिस के डी.जी.पी. व होम सैक्रेटरी को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा था।
हनी सिंह मखना से करोड़ों की उम्मीद में हैं। यह गाना यू ट्यूब पर जबरदस्त हिट हो रहा है। पंजाब राज्य महिला कमीशन की यह अच्छी पहल है। हनी सिंह को बैन कर देना चाहिए। यह कहना है अलग-अलग क्षेत्रों में काम कर रहे लोगों का। पंजाब नाट्यशाला के संस्थापक जतिंदर बराड़ कहते हैं कि गीतों में अश्लीलता नहीं होनी चाहिए। विरसा विहार सोसायटी के प्रधान केवल धालीवाल कहते हैं कि गीतों में संस्कार के बोल होने चाहिए। फिल्मों से जुड़े राकेश शर्मा कहते हैं कि ‘मखना’ से हनी सिंह ने करोड़ों की उम्मीद में ही लचरता परोसी है, ऐसे सिंगर बैन होने चाहिए।

Related posts

‘મર્દાની ૨’નાં શૂટિંગનો પ્રારંભ

aapnugujarat

ક્યારેય પાછું વળીને નથી જોયું એટલે જ સફળ થઇ : માધુરી

aapnugujarat

एक ही मिस्टर इंडिया है और वह हैं अनिल कपूर

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1