Aapnu Gujarat
મનોરંજન

एक ही मिस्टर इंडिया है और वह हैं अनिल कपूर

अभिनेता नील नितिन मुकेश का कहना है कि ‘मिस्टर इंडिया’ केवल एक ही हो सकते हैं और वह हैं अनिल कपूर और मोगैम्बो भी एक ही हो सकता है और वह हैं इकलौते अमरीश पुरी। इस फिल्म ने हाल ही में अपनी रिलीज के 34 साल पूरे किए, जिसके चलते नील ने लिखा, “यह मशहूर फिल्म भला किसे नहीं पसंद है, जिसने अपने 34 साल पूरे कर लिए हैं, लेकिन आज भी यह बिल्कुल नई लगती है। मिस्टर इंडिया केवल एक ही इंसान हो सकता है और वह हैं अनिल कपूर और मोगैम्बो भी एक ही इंसान हैं और वह हैं दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी। श्रीदेवी मैम इस फिल्म की जान थीं। इसमें लक्ष्मीकांत प्यारेलाल जी के बेहतरीन गीत थे।”यह साइंस-फिक्शन कॉमेडी फिल्म साल 1987 में आई थी। नील ने आगे लिखा, “शेखर कपूर सर द्वारा किया गया निर्देशन शानदार रहा और आज इतने सालों के बाद भी हमें यह फिल्म अच्छे से याद है। हैशटैगमाईमूवीफॉरदफ्राइडे।”

Related posts

मॉर्गन के कहने पर सुपर ओवर खेली : स्टोक्स

aapnugujarat

અર્જુન પટિયાળા ફિલ્મમાં કૃતિ સનુન દેખાશે

aapnugujarat

डिस्कवरी के मशहूर शो मैन वर्सेज वाइल्ड में मोदी नजर आएंगे

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1