Aapnu Gujarat
ગુજરાત

फन करने के लिए घर से भागे दानीलिमिडा के तीन बच्चे, मुंबई की बारिश देख लौटे वापस

गुजरात के जमालपुर से तीन नाबालिग भागकर मुंबई चले गए। तीनों दोस्त मुंबई घूमना और फन करना चाहते थे। वे मुंबई पहुंचे तो वहां के हालात देखकर उन्हें वापस लौटना पड़ा। इधर बच्चों के लापता होने से हड़कंप मचा था और घरवाले उन्हें ढूंढ रहे थे लेकिन वे खुद ही लौट आए। 
पुलिस ने बताया कि मोहम्मद नबील (14), आमिर शेख (14) और अबू सूफियान शेख (15) तीनों दानीलिमिडा में रहते हैं। वे आसिफ मंसूरी मदरसा में पढ़ते हैं। तीनों मुंबई घूमना चाहते थे। उन लोगों ने रविवार को मुंबई जाने का प्लान बनाया और रेलवे स्टेशन आकर मुंबई जाने वाली ट्रेन में बैठ गए। 
तीनों ने बताया कि वे मुंबई में जाकर फन करना चाहते थे और मुंबई घूमना चाहते थे। जैसे ही वे सोमवार को मुंबई पहुंचे तो स्टेशन पर भारी भीड़ देखी। बाहर भारी बारिश हो रही थी। बारिश रुकने के बाद उन लोगों ने बाहर निकलने की सोची लेकिन बारिश बंद नहीं हुई। लोगों में बारिश में मुंबई के हालात को लेकर चर्चा हो रही थी। वे डर गए और घर वापस लौटने का फैसला लिया। वे वापस अहमदाबाद लौट आए। इधर बच्चों के लापता होने से उनके परिजनों में हड़कंप मचा था। पुलिस उन्हें तलाशने में लगी थी। तीनों के लौटने के बाद सबने राहत की सांस ली।

Related posts

રાજ્ય સરકાર ધ્વારા ડભોઇ નગરપાલિકાને વેરો લેવાની સત્તા સોપાઇ

aapnugujarat

શ્રી પુરાણીસ્વામી નારાયણપ્રિયદાસજી ની પુણ્યતિથિ નિમિત્તે બ્લડ કેમ્પ નુ આયોજન

editor

શ્રી સ્વામિનારાયણ ગુરુકુળ વિદ્યા સંકુલ ખાતે રક્ષાબંધનની અનોખી ઉજવણી

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1