Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

झारखंड के गढ़वा में खाई में गिरी बस, 6 लोगों की मौत

झारखंड के गढ़वा में भीषण बस हादसे से सनसनी मच गई है। एक बस के खाई में गिर जाने से छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। जबकि, इस हादसे में 39 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। छत्तीसगढ़ से झारखंड के गढ़वा आ रही है पॉपुलर बस अहले सुबह जिला मुख्यालय से करीब 14 किलोमीटर दूर अन्नराज घाटी की खाई में गिर गई। हादसे में कई यात्री बस के नीचे दब गए। हादसे में छह लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आनन-फानन में कुछ लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव का काम शुरू कर दिया। यह खबर आग की तरह इलाके में फैल गई। मदद के लिए आस-पास के लोग भी मौके पर पहुंच गए हैं। घायलों को बाहर निकाला जा रहा है और पास के हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया जा रहा है। कई घायलों की हालत बेहद नाजुक है। अनुमान लागाया जा रहा है कि मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है। दबे यात्रियों को निकालने के लिए क्रेन की सहायता ली जा रही है। 
बस का शीशा तोड़कर भी घायल यात्रियों को बाहर निकाला जा रहा है। हालांकि, इस घटना को लेकर अभी तक आधाकिरक बयान नहीं आया है। साथ ही यह भी जानकारी नहीं दी गई है कि यह हादसा कैसे हुआ है? लेकिन, मौका-ए-वारदात को देखकर लोग सकते में पड़ गए। कई शवों को पहचाना भी मुश्किल हो रहा है। अभी तक शवों की शिनाख्त भी नहीं हो सकी है। फिलहाल, ज्यादा जानकारी का अभी इंतजार है और मामले की छानबीन जारी है।

Related posts

રાજસ્થાનમાં અશોક ગેહલોત મુખ્યમંત્રી અને સચિન પાયલોટ નાયબ મુખ્યમંત્રી બન્યાં

aapnugujarat

કોંગ્રેસ પર શરદ પવારનો કટાક્ષ

editor

गुलाम नबी आजाद को जम्मू एयरपोर्ट पर रोक लिया गया, दिल्ली लौटाए गए

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1