Aapnu Gujarat
રાષ્ટ્રીય

प. बंगाल के दुर्गापुर में मिले 18 बम

आम चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से पश्चिम बंगाल में आए दिन विवादित खबरें सामने आ रही है। पश्चिम बंगाल के भाटपारा में पुलिस की तलाश में करीब 60 बम मिले थे ये सिलसिला थमा ही नहीं था कि अब दुर्गापुर सिटी में 18 बम और मिले हैं। बम निरोधक दस्ते ने एक अलग जगह पर विस्फोटकों को नष्ट कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। इन बमों के मिलने से एक बात साफ है कि दंगाइयों ने हिंसा के काफी ज्यादा इंतजाम कर रखे थे। 
पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में हिंसा प्रभावित भाटपारा में हिंसा में दो लोगों की जान चली गई और कम से कम चार लोग घायल हो गए थे। बाहरी लोगों को क्षेत्र में प्रवेश से रोकने के लिए घोषपारा और कल्याणी हाईवे के पास महत्वपूर्ण क्रॉसिंग पर कई पुलिस पिकेट बनाए गए हैं। पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान इलाके में तैनात हैं। इस इलाके में स्थितियां लोकसभा चुनाव के दौरान ही गंभीर हो गई थीं जब चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस के पूर्व विधायक अर्जुन सिंह बीजेपी में शामिल हो गए थे। 
अर्जुन सिंह ने बैरकपुर लोकसभा सीट से पूर्व टीएमसी सांसद और रेल मंत्री दिनेश त्रिवेदी को हराया है। तब से सिंह को तृणमूल कांग्रेस के भीतर असंतोष के बीज बोते देखा जा रहा है। 23 मई को चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से बैरकपुर संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है। चुनावों के बाद पिछले तीन हफ्तों में, तृणमूल कांग्रेस ने कम से कम छह नगर पालिकाओं उत्तर 24 परगना जिले से पांच और दार्जिलिंग जिले से एक पर पर नियंत्रण खो दिया है।

Related posts

શાકભાજી અને ડુંગળીની કિંમતમાં તીવ્ર વધારો : ફુગાવો ૩.૯૩ ટકા

aapnugujarat

રાહુલનાં ઉપવાસ : કોંગી નેતા છોલે ભટુરે આરોગીને આવ્યાં

aapnugujarat

प्रियंका गांधी को हुआ डेंगू, गंगाराम अस्पताल में भर्ती

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1