Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

आंधी और बूंदा-बादी से दिल्ली में तामपान थोड़ा गिरा

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी से परेशान दिल्ली के लोगों को बुधवार की शाम आई आंधी और हल्की बारिश से राहत मिली।पालम ऑब्जर्वेटरी में बुधवार को अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जबकि न्यूनतम पारा 32.4 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 49 और 32 प्रतिशत के बीच रहा। मौसम विभाग के अधिकारी ने अनुमान जताया है कि बृहस्पतिवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश होने की संभावना है।

अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 व 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काइमेट वेदर ने बताया कि दिल्ली और एनसीआर के कुछ हिस्सों में ‘भारी बारिश’ हो सकती है। आंधी और बारिश की वजह से पारा 10 डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। बहरहाल, वायु गुणवत्ता खराब श्रेणी में बनी हुई है। हवाई अड्डे के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर शाम को खराब दृश्यता की वजह से उड़ानों का परिचालन करीब 35 मिनट तक बंद रहा।

सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा था। बहरहाल, शहर में आंधी आने के बाद शाम साढ़े सात बजे पारा लुढ़कर 29.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। सुबह में न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक था। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार, दोपहर ढाई बजे पारा 40 डिग्री सेल्सियस था और शाम साढ़े पांच बजे तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन आंधी और गरज के साथ बारिश की वजह से साढ़े आठ बजे तापमान 30 डिग्री सेल्सियस हो गया था।

Related posts

વંદે ભારત ટ્રેન-૧૮ આજથી દોડતી કરાશે

aapnugujarat

રેલવે પણ ટ્રેનોમાં વિમાન જેવા બાયો-વેક્યૂમ શૌચાલય મૂકશે

aapnugujarat

ચાર હજાર ગાયો વિમાનમાં પ્રવાસ કરશે અને કતાર પહોંચશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1