Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

2047 में आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करने तक बीजेपी सत्ता में काबिज रहेगी : राम माधव

लोकसभा चुनाव 2019 में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने बंपर बहुमत हासिल किया। इस बड़ी जीत के साथ ही पार्टी का जोश ‘हाई’ चल रहा है। बीजेपी के महासचिव राम माधव ने पार्टी कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि बीजेपी 2047 तक देश की सत्ता पर काबिज रहेगी। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी कांग्रेस का रेकॉर्ड तोड़ देगी। 
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के महासचिव राम माधव ने शुक्रवार को त्रिपुरा में कहा, यदि कोई पार्टी सबसे ज्यादा सत्ता में रही है तो वह कांग्रेस है। कांग्रेस ने 1950 से 1977 तक देश में शासन किया है। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि मोदीजी यह रेकॉर्ड तोड़ने जा रहे हैं। 2047 में आजादी के 100वें वर्ष में प्रवेश करने तक बीजेपी सत्ता में काबिज रहेगी।
बता दें कि लोकसभा (2019) की दोनों सीटें जीतने के बाद अगरतला, त्रिपुरा में भारतीय जनता पार्टी ने कार्यकर्ता धन्यवाद समारोह आयोजित किया था। इसमें त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, राष्ट्रीय महासचिव राम माधव के साथ कई अन्य नेता भी शामिल हुए। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष विजया रहाटकर ने समारोह के दौरान कहा, ‘फिर लोकसभा जीत गए लेकिन यह फुल स्टॉप नहीं है। यह तो शुरुआत है, लंबा सफर तय करना है।’

Related posts

પશ્ચિમ બંગાળમાં ચૂંટણી વેળા હિંસા થવાની શક્યતા હોવાથી ૮૦૦ જવાનો તૈનાત કરાશે

aapnugujarat

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अब सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन करेगी

aapnugujarat

મહારાષ્ટ્રના વાશીમમાં ૨૨૯ વિદ્યાર્થીઓ સંક્રમિત થતા હડકંપ

editor

Leave a Comment

UA-96247877-1