Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

पूर्व नेता राधाकृष्णन विखे-पाटिल ने विधायक के पद से भी दिया इस्तीफा

कांग्रेस के दिग्गज नेता और महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के पूर्व नेता राधाकृष्णन विखे-पाटिल ने अहमदनगर सीट के विधायक के रूप में इस्तीफा दे दिया। इससे पहले पाटिल और विधायक अब्दुल सत्तार ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया। बता दें कि पाटिल के बेटे सुजय विखे पाटिल चुनाव से पहले बीजेपी में शामिल हुए थे और उन्होंने लोकसभा चुनाव भी जीता। 
मंगलवार को राधाकृष्णन विखे-पाटिल ने विधानसभा अध्यक्ष हरिभाऊ बगाडे को अपना इस्तीफा सौंपा। यह कयास लगाए जा रहे हैं कि वह जल्द ही सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल हो सकते हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उनके बेटे सुजय विखे-पाटिल ने कांग्रेस छोड़कर और परिवार के पारंपरिक गढ़ अहमदनगर से आम चुनाव जीतकर सबको चौंका दिया था। 
लोकसभा चुनाव के दौरान महाराष्ट्र में भी कांग्रेस की करारी हार हुई है। सूबे की 48 सीटों में से कांग्रेस को सिर्फ 1 सीट पर जीत मिली है। जबकि बीजेपी और शिवसेना ने मिलकर 41 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं एनसीपी के खाते में 4 सीटें आईं। इसके अलावा एक सीट एआईएमआईएम के खाते में और एक सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार की जीत हुई।

Related posts

મુખ્યમંત્રી તરીકે મોદીનો ટ્રેક રેકોર્ડ પર્યાવરણને લઇ ખરાબ રહ્યો છે : સોનિયા

editor

કોમર્શિયલ LPGના સિલિન્ડરના ભાવમાં રુ. 92 સુધીની રાહત

aapnugujarat

AP CM YS Jaganmohan Reddy announces launch of ‘YSR zero-interest loans’ for farmers

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1