Aapnu Gujarat
મનોરંજન

प्रसिद्ध अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन

बॉलीवुड से दुखद खबर आ रही है कि वेटरन अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन हो गया है। 79 वर्षीय अभिनेता बढ़ती उम्र के कारण होेने वाली बीमारी से जूझ रहे थे। दिनयार ने बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। प्रसिद्ध अभिनेता दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का आज यानि 6 जून को निधन हो गया है। 
अभिनेता का अंतिम संस्कार मुंबई के वर्ली स्थित प्रेयर हॉल में दोपहर 3.30 बजे किया जाएगा। 79 साल की अभिनेता दिनयार की बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों के चलते मृत्यु हो गई। दिनयार बाजीगर, 36 चाइना टाउन, खिलाड़ी और बादशाह जैसी फिल्मों में अहम भूमिका निभाते नजर आए। वे कई पॉपुलर टीवी शो का भी हिस्सा बने। 
अभिनेता दिनयार ने अपने करियर की शुरुआत बतौर थिएटर आर्टिस्ट के रूप में की थी। वे गुजराती और हिंदी प्ले में ज्यादातर काम किया करते थे। दिवंगत अभिनेता दिनयार को सरकार ने 2019 में पद्मश्री अवॉर्ड से भी नवाजा था। अभिनय की बात करें तो उन्होंने 1966 में करियर की शुरुआत हुई थी।

Related posts

જાણિતા ગાયક એસપી બાલાસુબ્રમણ્યમ કોરોના પોઝિટિવ

editor

લિપ સર્જરીને લઈ મંદિરા બેદી ટ્રોલ થઈ

aapnugujarat

ધ જેન્ટલમેનમાં જેક્લીન ખુબ સેક્સી અંદાજમાં નજરે પડશે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1