Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

US ने भारत को GSP से किया बाहर, आज से होगा लागू

अमेरिका ने भारत को विशेष तरजीह वाले देशों की सूची से बाहर कर दिया है। ये फैसला आज से लागू हो जाएगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि उन्होंने ये फैसला इसलिए लिया है क्योंकि उन्हें भारत से ये आश्वासन नहीं मिल पाया है कि वह अपने बाजार में अमेरिकी उत्पादों को बराबर की छूट देगा। उनका कहना है कि भारत में पाबंदियों की वजह से उसे व्यापारिक नुकसान हो रहा है। ट्रंप ने शुक्रवार को अपने इस फैसले की घोषणा करते हुए कहा था, मैंने ये निर्धारित किया है कि भारत से ये आश्वासन नहीं मिल पाया है कि वह अपने बाजार में अमेरिकी उत्पादों को बराबर की छूट देगा। तो भारत का लाभार्थी विकासशील देश का दर्जा 5 जून को हटाना उचित होगा। 
ट्रंप ने अमेरिकी सांसदों की उस दलील को भी नजरअंदाज कर दिया जिसमें कहा गया है कि इससे अमेरिकी कारोबार को हर साल 300 मिलियन डॉलर टैरिफ का अतिरिक्त भार पड़ेगा। ट्रंप का ये फैसला वैश्विक युद्ध का विस्तार माना जा रहा है। अभी तक अमेरिका केवल चीन पर ही इस तरह की एक के बाद एक पाबंदी लगा रहा था। लेकिन अब वो भारत पर भी कार्रवाई कर रहा है। अमेरिकी प्रतिनिधिसभा की स्पीकर नैंसी पैलोसी को लिखे एक पत्र में ट्रंप ने कहा था कि भारत ने अमेरिका को आश्वस्त नहीं किया कि वह भारत के बाजारों में न्यायसंगत एवं उचित पहुंच प्रदान करेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत से यह दर्जा वापस लिया जा रहा है। जीएसपी अमेरिका द्वारा अन्य देशों को व्यापार में दी जाने वाली तरजीह की सबसे पुरानी और बड़ी प्रणाली है। इसके तहत दर्जा प्राप्त देशों को हजारों सामान बिना किसी शुल्क के अमेरिका को निर्यात करने की छूट मिलती है। भारत 2017 में जीएसपी कार्यक्रम का सबसे बड़ा लाभार्थी रहा। वर्ष 2017 में भारत ने इसके तहत अमेरिका को 5.7 अरब डॉलर का निर्यात किया था।

Related posts

ડૉનાલ્ડ ટ્રંપને મારવા માટે ક્રૂઝ મિસાઈલ તૈયાર : ઈરાન

aapnugujarat

वेनेजुएला : मंत्रिस्तरीय बैठक में भारत ने कश्मीर मुद्दे पर पाक को घेरा

aapnugujarat

યુક્રેન સાથે યુદ્ધ વચ્ચે રશિયાએ શક્તિ પ્રદર્શન કર્યું

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1