Aapnu Gujarat
આંતરરાષ્ટ્રીય સમાચાર

ऑस्ट्रेलिया: मौसम ने बदली करवट, तेज आंधी के साथ भारी बर्फबारी

एक तरफ भारत में गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं, वहीं ऑस्ट्रेलिया में सर्दी ने दस्तक देते ही तापमान को गिरा दिया है। राजधानी सिडनी और आसपास के क्षेत्रों में मौसम ने अजब-सी करवट ली है। यहां पर ओले और भारी बारिश ने लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। देश के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी भी हो रही है। ऑस्ट्रेलिया के मौसम विभाग का कहना है कि 2015 के बाद से यह अब तक की सबसे अधिक बर्फबारी है। आम लोगों को अलर्ट जारी कर दिया गया है कि वह अपने घरों में रहें। यह अलर्ट सिडनी के हजार किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों के लिए किया गया है।
मौसम विभाग से लाचलन स्टोन ने बताया कि क्वींसलैंड में बर्फबारी होने की वजह इससे सटे इलाकों में मौसम ठंडा हो गया है। मगर न्यू साउस वेल्स में मौसम ज्यादा ठंडा हो चुका है। यहां पर तापमान मंगलवार को बर्फ जमाने के स्तर तक पहुंच गया। ब्लू माउंटेन क्षेत्र में पांच सेंटीमीटर बर्फ की चादर देखी गई है। यहां पर यातायात ठप है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार यहां पर अगले 24 घंटों मेें तेज हवाएं बहेंगी। इसकी रफ्तार 90 किमी प्रति घंटे के आसपास हो सकती है।
विभाग के अनुसार ये हवाएं तटीय गतिविधियों को और खतरनाक बना देंगी। सिडनी हार्बर में सारा कामकाज रुका हुआ है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया में जून माह में सर्दियों का मौसम आता है। इस बार सर्दियों की शुरूआत में ही मौसम में अचानक बदलाव आया है। विभाग का कहना है कि इस बार की सर्दी सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी। ऑस्ट्रेलिया में इससे पहले रिकॉर्डतोड़ गर्मी के साथ सूखे, बाढ़ जैसे हालात भी आ चुके हैं।

Related posts

રશિયાની નિકટ જવા ચીનના ધમપછાડા

editor

पाक में चीनी नागरिको की सुरक्षा के लिए खास फोर्स

aapnugujarat

खाड़ी में तनाव के बीच सऊदी अरब हज यात्रा के लिए तैयार

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1