Aapnu Gujarat
તાજા સમાચારરાષ્ટ્રીય

झारखंड में आंधी-बारिश से भारी नुकसान, वज्रपात से 3 की मौत

झारखंड में रविवार रात और सोमवार शाम को आए आंधी- बारिश के बीच राजधानी रांची समेत पलामू, गढ़वा, लातेहार व रामगढ़ में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वहीं घर व पेड़ गिरने की घटनाओं से काफी नुकसान भी हुआ। इस बीच गुमला में वज्रपात की घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज हवाओं के साथ बारिश में सबसे ज्यादा तबाही गढ़वा-पलामू और लातेहार में देखने को मिली। यहां एक ओर बड़ी संख्या में पेड़ और कच्चे घर धराशायी हो गए। इन इलाकों में बिजली के खंभे गिरने और तार टूटने के कारण बिजली भी गुल हो गई। पलामू में रातभर लोग अंधेरे में रहे। रांची में भी देर रात शुरू हुई बारिश अहले सुबह तक होती रही। यहां सोमवार शाम भी आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। जगह-जगह सड़कों पर जलजमाव से भी लोगों को काफी परेशानी हुई। जगह-जगह सड़कों पर पेड़ गिरने के कारण भी ट्रैफिक जाम की भी समस्या उत्पन्न हो गई। वहीं मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले चार दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा।

Related posts

राजद के वरिष्ठ नेता श्याम रजक का बड़ा दावा: हमारे संपर्क में जदयू के 17 विधायक

editor

PM मोदी बोले – देश के बैंक का पैसा किसानों के काम आ रहे है

editor

સરકાર ૨૦૦૦ની નોટો જમા કરાવવાની મુદત નહીં વધારે

aapnugujarat

Leave a Comment

UA-96247877-1